डेंगू के दौरान क्या करें और क्या न करें?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 17:27

डेंगू में क्या खाएं- What To Eat In Dengue:

डेंगू से निपटने के लिए वृहद योजना बना रही है MCD, जी-20 के मद्देनजर स्मारकों और बाजारों में होगा छिड़कावडेंगू से निपटने के लिए वृहद योजना बना रही है MCD, जी-20 के मद्देनजर स्मारकों और बाजारों में होगा छिड़काव
दिल्ली में साल 2022 में डेंगू के 4469 मामले, 9 लोगों की मौतदिल्ली में साल 2022 में डेंगू के 4469 मामले, 9 लोगों की मौत
Dengue Or Corona: एक जैसे होते हैं डेंगू और कोविड के लक्षण, जानें कैसे पहचानें कि दोनों में से कौन इफेक्ट कर रहा हैDengue Or Corona: एक जैसे होते हैं डेंगू और कोविड के लक्षण, जानें कैसे पहचानें कि दोनों में से कौन इफेक्ट कर रहा है

1. पपीते के पत्तों का जूस-

डेंगू बुखार में पपीते के पत्तों को बेहद फायदेमंद माना जाता है, पपीते के पत्ते में काइमोपपैन और पपेन जैसे एंजाइम्स होते हैं, जो ब्लड प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. इसलिए इसके पत्तों के जूस का सेवन डेंगू बुखार में करने की सलाह दी जाती है.

2. नारियल पानी-

नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो- एसिड, एंजाइम्स, विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको हाइड्रेट रख सकता है. डेंगू बुखार के कारण शरीर काफी कमजोर हो जाता है. कमजोरी को दूर करने के लिए आप नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं.


3. हल्दी-

हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर है, जो मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी को बूस्ट करती है. रात में सोने पहले हल्दी वाला दूध पीना फायदेमंद हो सकता है.

4. खट्टे फल-

खट्टे फलों में कीवी, संतरा आदि फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. डेंगू बुखार के बाद इन फलों का सेवन कर इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है.

ग्रेपफ्रूट Dehydration के साथ Weight Loss में भी है मददगार, जानें ये अद्भुत फायदे
डेंगू बुखार में क्या न खाएं- What To Avoid In Dengue:

डेंगू के मरीजों को जितना हेल्दी खाना सेहत के लिए फायदेमंद है उतना ही उनके लिए अनहेल्दी फूड्स से दूरी बना के रखना है, तो चलिए जानते हैं किन चीजों का सेवन डेंगू के मरीजों को नहीं करना चाहिए.

चाय, कॉफी, सोडा या सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे चीजों के सेवन से बचना चाहिए. इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है, जो डेंगू के बुखार में नुकसानदायक हो सकती हैं.
डेंगू के समय चटपटे, मसालेदार भोजन से भी दूरी बनाना चाहिए. यह एसिडिटी और पेट संबंधी परेशानी को बढ़ाकर बुखार से रिकवर करने में बाधा पैदा कर सकता है.
डेंगू में तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए. इससे फैट बढ़ता है और यह आपकी इम्यूनिटी को कमजोर बना सकती है, जिससे बुखार से रिकवरी में परेशानी हो सकती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info